एन आई एन,

पिथौरागढ़। भावना राणा को उत्तराखंड क्रांति दल महिला मोर्चा का महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।

पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दल के नेता काशी सिंह ऐरी, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष जनार्दन उप्रेती, महानगर अध्यक्ष राम सिंह, महामंत्री गिरीश जोशी, युवा प्रकोष्ठ के पारस जोशी, सूबेदार मेजर गोविंद सिंह बिष्ट की मौजूदगी में उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा गया।



Share on Facebook Share on WhatsApp