एन आई एन,
पिथौरागढ़। नगर के रहने वाले मेधावी भरत कुमार टम्टा का चयन भारतीय संस्कृति मंत्रालय की जूनियर फेलोशिप के लिए हुआ है।
यह फेलोशिप देश के प्रतिभाशाली कलाकारों शोधकर्ताओं, संस्कृति कार्यकर्ताओं को उनके कला क्षेत्र में उन्नत अध्ययन शोध एवं सृजनात्मक कार्यों के लिए प्रदान की जाती है फेलोशिप के लिए देश भर के 200 कलाकार चयनित किए जाते हैं। मूल रूप से खुमती धारचूला के रहने वाले भरत वर्तमान में पिथौरागढ़ में रहते हैं।