एन आई एन,

पिथौरागढ़। राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव सुधांशु पंत और उनकी धर्मपत्नी छवि पंत आज अपने मूल गांव खितौली पहुंचे। यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। 

मुख्य सचिव ने गांव के मौलनाग मंदिर और नौलिंग मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की परंपराओं, संस्कृति और धार्मिक आस्था के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष हेमवती पंत, सुरेश पंत, भगवती प्रसाद पंत, लक्ष्मी दत्त पंत, दिनेश पंत, अशोक पंत, भुवन चंद्र पंत, जगदीश पंत, राजेश पंत आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेम पंत ने किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp