एन आई एन,

पिथौरागढ़। पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अभियान जारी है। बुधवार को कनालीछीना के थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने पंकज सिरोला और संजय कुमार को शराब पीकर बाजार में उत्पात मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया। 

चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे ललित सिंह भंडारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। थल थाना क्षेत्र के अंतर्गत थाना अध्यक्ष प्रकाश पांडे ने धन सिंह को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा। जौलजीबी क्षेत्र में गिरीश कापड़ी को शराब पीकर वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया गया।



Share on Facebook Share on WhatsApp