एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिले के मंदिरों में चोरी की घटनायें लगातार बढ़ती जा रही है। नगर के लिंठयुड़ा वार्ड में स्थित भगवती मंदिर और गोलज्यू मंदिर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर मंदिर में रखी नगदी और अन्य सामग्री चुरा ली है। 

पार्षद राहुल लुंठी, प्रवीण उपरारी, कमलेश जोशी, भोपाल सौन ने आज कोतवाली पहुंचकर कोतवाली प्रभारी को पत्र सौंपा और शीघ्र चोरों का पता लगाए जाने की मांग की। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में गहरा आक्रोश है।



Share on Facebook Share on WhatsApp