एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिले के दूरस्थ सेल गांव निवासी युवा राहुल सामंत का दिव्यांग प्रमाण पत्र आज बन गया। राहुल सेना भर्ती की तैयारी के दौरान एक हादसे का शिकार हो गये थे, जिससे उन्हें पैरालिसिस हो गया था। उनके कमर के नीचे का हिस्सा सुन्न हो गया था।

परिवार के लोग पिछले 2 वर्ष से राहुल का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रयास कर रहे थे लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश कुमार, अमन फाउंडेशन के अमन खड़ायत, सलाहकार बसंत भट्ट, रंजना भट्ट के प्रयासों से आज उन्हें दिव्यांग प्रमाण पत्र मिला। अमन फाउंडेशन ने इस मामले में सहयोग के लिए जिला अस्पताल के पंकज लुंठी, प्रवीण जोशी का भी आभार जताया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp