एन आई एन,

पिथौरागढ़। नाबार्ड द्वारा गठित वासुकीनाग कृषक उत्पादन संगठन नायल गणाई गंगोली मे देहरादून से आये नाबार्ड के असिस्टेन्ट जनरल मैनेजर अभिनव कापड़ी और जिला विकास प्रबन्धक राकेश कन्याल ने भ्रमण किया। नायल के ग्राम प्रधान दिनेश शर्मा ने नाबार्ड के अधिकारियों को पहाड़ी टोपी पहनाकर स्वागत किया गया।

कृषि विशेषज्ञ सुब्रत पात्रा ने संगठन की जानकारी दी। संगठन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन जोशी ने संगठन द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी गयी।  किसान सुविधा केन्द्र मे जैविक उत्पादों की जानकारी दी अधिकारियों ने संगठन के कार्यों की सराहना की।



Share on Facebook Share on WhatsApp