एन आई एन,

पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गणाई गंगोली के प्रसिद्ध नौलिंग मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया और स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों से एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया। 

पौधारोपण करने वालों में कनिष्ठ प्रमुख कविता डोभाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य बलवीर बोरा, पूनम बोरा, ग्राम प्रधान राजेश बोरा, मंडल महामंत्री दिनेश चंद्र शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीता पंत आदि शामिल रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp