एन आई एन,
पिथौरागढ़। एसएसबी की 11वीं वाहिनी डीडीहाट में आज मिलेट्स मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संदीक्षा अध्यक्ष आशा राय और कमांडेंट अतुल कुमार राय ने किया। मेले में मिलेट्स से बने पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल लगाये गये। सभी ने इनका आनंद लिया।
संदीक्षा सदस्यों और बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।