एन आई एन,
पिथौरागढ़। जोहार खेलोत्सव 2026 के फाइनल मुकाबले में बीयूएफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एमबीएफसी ए को 4-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस बार पहली बार फाइनल मैच से पूर्व चांदनी इंटरप्राइजेज के सौजन्य से आयोजित मेगा इवेंट ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
मशहूर गायक गणेश मर्तोलिया ने अपने लोकप्रिय गीत ‘पंचाचुली देश’ की प्रस्तुति दी, जबकि कैलाश कुमार ने भी शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को उत्साह से भर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद फाइनल मुकाबला शुरू हुआ।
मैच में बीयूएफसी की ओर से अक्षय, समर्थ और इलियास ने गोल दागे। वहीं एमबीएफसी ए की ओर से नीतीश पांगती ने पेनल्टी पर एकमात्र गोल किया। बीयूएफसी ने 4-1 की जीत के साथ खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि चीफ इंजीनियर एवं चांदनी इंटरप्राइजेज के डायरेक्टर नवीन टोलिया रहे। समापन समारोह में क्लब अध्यक्ष केदार मर्तोलिया ने सफल आयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों, दर्शकों, सहयोगियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण पांगती ने किया। इस अवसर पर नरेंद्र लड़वाल, टी.एस. बिष्ट, रोहित दानू, डॉ. नारायण पांगती, कर्नल मंगल स्याना, नरेंद्र जंगपागी, भरत सिंह लसपाल, प्रयाग रावत, राजेंद्र सिंह पांगती एवं श्रीराम सिंह धर्मशक्तू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।