एन आई एन,

पिथौरागढ़। में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने तुलानी चंडिका घाट सड़क को वन अधिनियम से मुक्त कराये जाने की मांग की है। उन्होंने आज जनसुनवाई कार्यक्रम में यह मांग जिलाधिकारी के सामने रखी। 

उन्होंने कहा कि चंडिका घाट में मोटर पुल की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है लेकिन जब तक दोनों छोर पर सड़क नहीं बन जाती तब तक पुल का निर्माण संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि तुलानी से चंडिका घाट तक 4 किलोमीटर सड़क को वन अधिनियम से मुक्त करने के साथ ही यह बाधा दूर हो जाएगी । सड़क के बन जाने से गंगोलीहाट और पिथौरागढ़ दो तहसीलों के लोगों को लाभ मिलेगा।



Share on Facebook Share on WhatsApp