एन आई एन,

चम्पावत। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिल को 24 घंटे के भीतर बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बनबसा निवासी दिनेश कुमार गोयल की TVS Radeon बाइक 28 मई को उनके घर के आंगन से चोरी हो गई थी, जिसके बाद थाना बनबसा में मुकदमा दर्ज किया गया। 

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर बनबसा पुलिस ने जांच तेज करते हुए नेपाल सीमा से सटे लाटाखल्ला क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नेपाल निवासी 22 वर्षीय मिन ठगुन्ना को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Share on Facebook Share on WhatsApp