एन आई एन,
चंपावत। उत्तराखंड क्रांति दल चंपावत के कार्यकर्ताओं ने आज जिला अध्यक्ष दीपेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में आंगनबाड़ी जिला अध्यक्ष मीना बोरा के साथ मिलकर जिलाधिकारी को नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा।
जल्दी ही उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में गजेंद्र बोहरा, विपिन शर्मा, ओमप्रकाश जोशी, पीयूष तिवारी आदि शामिल रहे।