एन आई एन,
खटीमा। कोतवाली पुलिस ने देर सांय गश्त के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार युवक को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी में पुलिस को 2.26 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम अनीश सिंह राणा निवासी बानूसा पचपेड़ा बताया। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।