एन आई एन,
चंपावत। टीआरएच चंपावत के निकट आज एक आवासीय भवन में आग लग गई। आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
टीम ने मकान में लगी आग बुझाई और रसोई घर में रखे दो सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जिससे बड़ी घटना टल गई।