27-Feb-2026

एन आई एन

पिथौरागढ़ ज़िले से लगे नेपाल में 5 मार्च को होने वाले चुनाव को लेकर भारत नेपाल सीमा के अंतरराष्ट्रीय झूला पुल 2 मार्च से 5 मार्च तक बंद रहेंगे। अपर जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि इस दौरान सीमा पर आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष कुमार भटगाईं  ने पुलिस विभाग के साथ ही पिथौरागढ़, डीडीहाट, धारचूला के उप जिला अधिकारियों और एसएसबी की संबंधित वाहिनियों को पुलों पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp