एन आई एन

हल्द्वानी के एक खनन कारोबारी ने खुद को गोली मार ली। घटना चोरगलिया थाना क्षेत्र में हुई। मिली जानकारी के अनुसार खनन कारोबारी कमलेश बेलवाल का देर रात घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ।

विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे। जहां वे लहुलूहान हालत में पड़े मिले। उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ हल्द्वानी अमित सैनी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp