एन आई एन
खटीमा। फरवरी माह में उधमसिंह नगर जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत खटीमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना खटीमा में पंजीकृत मुकदमा संख्या 47/2026, धारा 64, 351(2) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 30 वर्षीय नरेंद्र राम उर्फ नरी पुत्र देवराम, ग्राम पचोरिया, थाना खटीमा के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी को झाडिनाला गांव चकरपुर से 24 फरवरी को गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी खटीमा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक खटीमा के नेतृत्व में की गई। टीम में प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह, उप निरीक्षक विकास कुमार आदि मौजूद रहे।