एन आई एन
चंपावत जिले के खर्क क्षेत्र में 83 वर्षीय अंबादत खर्कवाल की हत्या का खुलासा हो गया है। बताया गया है कि अंबादत्त एक रोज पूर्व ही घर आए थे उन्होंने घर पर लगे मधुमक्खी के छत्ते को तोड़ कर शहद निकाल लेने की शिकायत अपने बेटे संजय खर्कवाल से की थी।
जिससे नाराज शहद निकालने वाले 36 वर्षीय सुभाष खर्कवाल निवासी सानिया खर्क ने फावडा मार कर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम डॉक्टर्स के पैनल से करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है