एन आई एन खटीमा। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय खटीमा में राष्ट्रीय खेल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देकर हुआ। कक्षा 11 के छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया और शिक्षक अनिल सिंह ने खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
योग प्रशिक्षक राधा बिष्ट व विद्यार्थियों ने योग व खेल गतिविधियों में भाग लिया। छोटे बच्चों के लिए चैस प्रतियोगिता हुई, वहीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं प्राप्ति नेगी, मनदीप और अक्षत सिंह को सम्मानित किया गया। प्राचार्य त्रिभुवन प्रकाश आर्य ने छात्रों को खेल और शिक्षा में संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन जैनब ने किया और सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।