एन आई एन
पिथौरागढ़। आर्म्स एक्ट के वारंटी एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गंगोलीहाट के थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी ने बताया कि लक्ष्मण सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा विचाराधीन है। अदालत द्वारा बार-बार समन जारी किए जाने के बाद भी वह न्यायालय में नहीं आ रहा था। जिस पर उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने आज उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

error: Content is protected !!