
एन आई एन
पिथौरागढ़, लोकसत्य।
जिला मुख्यालय के नजदीकी बिण क्षेत्र में रहने वाले देवेंद्र सिंह बसेड़ा की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। वे चार कुमाऊं रेजीमेंट श्रीनगर के ट्रांजिट कैंप में कार्यरत थे। पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर कल जिले में पहुंचेगा। देवेंद्र कुछ समय पूर्व अवकाश काटकर ड्यूटी पर लौटे थे। उनका दो वर्ष पूर्व विवाह हुआ था और उनका एक सात माह का पुत्र है। इस घटना की जानकारी मिलते ही घर के लोग सदमे में है। उन्होंने बताया कि कल सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।