एन आई एन,
पिथौरागढ़। विकास भवन सभागार में बुधवार को 20 सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।