
एन आई एन
पिथौरागढ़। आईटीबीपी की 14वीं वाहिनी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। हावा की चीफ पैटर्न लक्ष्मी कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रही। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह दिन महिलाओं के सम्मान का दिन है। इस दिन हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान दिया जाता है। हावा की चीफ पैटर्न लक्ष्मी कुशवाहा ने सरोजिनी नायडू, रानी लक्ष्मीबाई, कस्तूरबा गांधी, भीकाजी कामा का उल्लेख करते हुए कहा कि इन महिलाओं ने अपने कार्यों से इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाया है। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच वीर नारियों और कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली हावा सदस्यों को सम्मानित किया गया। इसके बाद महिलाओं और बच्चों के लिए वाहिनी की ओर से बड़े खाने का आयोजन किया गया।
