एन आई एन
पिथौरागढ़। पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने अस्कोट के थाना अध्यक्ष सुरेश कंबोज की अगुवाई में काली नदी के किनारे सघन चैकिंग अभियान चलाया। चैकिंग का उद्देश्य सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल करना था। सीमा क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई। उधर थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चंद्र सिंह ने आज एस एसबी के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा की। बैठक में भारत नेपाल सीमा पर काली नदी क्षेत्र पर सतर्क दृष्टि रखने और सूचनाओं को साझा करने का निर्णय लिया गया।

error: Content is protected !!