एन आई एन
पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को गंगोलीहाट में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पिथौरागढ़ नगर के पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल, प्रदेश महामंत्री मीना गंगोला ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह डोभाल, नगर मंडल अध्यक्ष संजेश मेहता सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!