
एन आई एन
पिथौरागढ़। तकनीकी कारणों से शनिवार को दिल्ली से पिथौरागढ़ और पिथौरागढ़ से दिल्ली के बीच एलाइंस एयर की फ्लाइट सेवा कैंसिल हो गई। फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी यात्रियों को अंतिम क्षणों में दी गई। जिससे यात्रियों में गहरी नाराजगी है, शनिवार को दिल्ली से पिथौरागढ़ आ रहे हैं यात्री विशाल ने बताया पहले तो उन्हें 9:40 के शेड्यूल का मैसेज आया था, फिर 1:10 का शेड्यूल आया, इस कारण वह आईजीआई एयरपोर्ट 11:00 पहुंच गए थे, एयरपोर्ट पहुंचने से 10 मिनट पहले ही उनको फ्लाइट कैंसिलेशन का मैसेज आया, आज महीने का अंतिम दिन था उनको पिथौरागढ़ आकर के बहुत सारे काम करने थे, फ्लाइट कैंसिल होने से उनको भारी परेशानी उठानी पड़ी, इसी तरह पिथौरागढ़ के मोहित खर्कवाल मुंबई से फ्लाइट द्वारा दिल्ली पहुंचे थे, दिल्ली से पिथौरागढ़ की फ्लाइट कैंसिल होने से वह नहीं पहुंच पाए। आज पिथौरागढ़ में उनकी बहन का महिला संगीत था, 2:30 बजे तक उनको एयरपोर्ट से लगेज नहीं मिल पाया था, जिस कारण उनको भारी कठिनाई हुई। दिल्ली में एमबीए कर रही कनालीछीना निवासी प्राची भंडारी को आज दिल्ली जाना था, फ्लाइट कैंसिल होने से उनको परेशानी उठानी पड़ी, आज शनिवार का दिन होने के कारण 39 यात्रीयों को दिल्ली से पिथौरागढ़ और 26 यात्रियों को पिथौरागढ़ से दिल्ली जाना था, विमान सेवा कैंसिल होने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी। आने वाले यात्रियों ने बताया आज दिल्ली में कोहरा नहीं था इसके बावजूद फ्लाइट के लेट होने का मैसेज आया, उन्होंने कहा कि अगर रोज फ्लाइट डिले हो रही तो इसका शेड्यूल उसी हिसाब से चेंज करना चाहिए। इस बारे में नैनी सैनी एयरपोर्ट में तैनात फ्लाइट कंपनी के अधिकारियों का पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।