न्यूज आईएन
खटीमा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम बी द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय पंथागोठ में निःशुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में टीम से डॉक्टर संदीप ने उपस्थित लोगों को एनीमिया के प्रति जागरुक किया। डॉक्टर शैलजा पांडेय ने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी दी। साथ ही किशोरियों को महीने से संबंधित जानकारी दी। नर्शिंग ऑफीसर निर्मला धामी के द्वारा निःशुल्क हिमोग्लोबिन जांच की गई। एएनएम ममता, गंगा जोशी ने बच्चों का टीकाकरण किया। इस दौरान आशा, जानकी, विमला, नवीन पोखरिया आदि लोग उपस्थित रहे।

मृदुल पांडेय
खटीमा।

error: Content is protected !!