न्यूज आईएन
खटीमा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एकत्रित होकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा खटीमा के बुद्धिजीवी वर्ग के लिए सिटी क्लब बनाने की घोषणा का स्वागत किया। उक्त घोषणा के मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल होने पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से मुख्य चौक तक ढोल नगाड़ों एवं आतिशबाजी के साथ जुलूस निकाला। सभी ने इसके लिए मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विगत दिनो खटीमा आगमन पर खटीमा के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उनके समक्ष खटीमा सिटी क्लब की स्थापना की मांग रखी थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीघ्र ही अपनी घोषणा में शामिल किया है। इसके उपरांत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पहुंचकर उनकी 108 वी जयंती पर माल्यार्पण कर उनको याद किया एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल बोरा, जीवन धामी, हिमांशु बिष्ट, सतीश भट्ट, मोहनी पोखरिया, मनोज वाधवा, सतीश गोयल, अमित कुमार पांडेय, कामिल खान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

मृदुल पांडेय
खटीमा।

error: Content is protected !!