न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ की जिलाधिकारी रीना जोशी का तबादला हो गया है। शासन ने उन्हें अपर सचिव कार्मिक, सतर्कता और अपर सचिव सिंचाई एवं लघु सिंचाई का नया दायित्व दिया है। उनके स्थान पर अभी तक गढ़वाल मंडल विकास निगम प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे विनोद गिरी गोस्वामी को पिथौरागढ़ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। विनोद गिरी गोस्वामी इससे पूर्व मुनस्यारी के उप जिला अधिकारी, जिले के अपर जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के पदों पर रह चुके हैं और उन्हें जिले का अच्छा खासा अनुभव है। न्यूज़ आई एन से बातचीत में विनोद गिरी गोस्वामी ने कहा कि वह शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर सकते। साथ ही यह भी कहा कि जिले में हर काम जमीनी स्तर पर किए जाएंगे। पिथौरागढ़ के अलावा बागेश्वर और अल्मोड़ा के जिला अधिकारी भी बदले गए हैं सचिव स्तर पर भी कई बदलाव हुए हैं।

error: Content is protected !!