न्यूज़ आई एन
पिथौरागढ़। मुनस्यारी में गंदगी से परेशान लोगों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह टोलिया की अगुवाई में उप जिलाधिकारी से मुलाकात की। क्षेत्र वासियों ने कहा की नगर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे है जिसके चलते स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटक भी परेशान हो रहे हैं। क्षेत्र वासियों ने अविलंब साफ-सफाई के लिए ठोस प्रबंध किए जाने की मांग उप जिलाधिकारी से की। उप जिलाधिकारी ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

error: Content is protected !!