न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकड़िया के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने निलंबित शिक्षक जिज्ञासु और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लगाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और मुख्य शिक्षा अधिकारी का पुतला बनाकर जिला मुख्यालय में घुमाया इसके बाद पुतले को कचरे के डिब्बे में डाल दिया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक जिज्ञासु को न्याय नहीं मिलता और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं पर लगाए गए झूठे मुकदमे वापस नहीं लिए जाते तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन का नेतृत्व कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष गोविंद बौद्ध सह संयोजक अमित पुररानी ने किया।

error: Content is protected !!