न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। तीन आंतरिक संपर्क मार्गों के लिए शासन ने 1.16 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दे दी है। विधायक बिशन सिंह चुफाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मूनाकोट विकासखंड में जुलपाता से भटेडी तक संपर्क मार्ग के लिए 29.97 लाख, भटेड़ी से सिरोडी तक 44.42 लाख, मडसौन से डुंगराकोट इंटर कॉलेज तक संपर्क मार्ग के लिए 17.94 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत हुई है। इसके अलावा डीडीहाट विधानसभा में बारमो हाईस्कूल तक आंतरिक संपर्क मार्ग के लिये 23. 50 लाख रुपए स्वीकृत हुए है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

error: Content is protected !!