न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिला सह प्रभारी गोविंद ने आज पिथौरागढ़ में हर घर तिरंगा यात्रा अभियान की समीक्षा की। जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 11 अगस्त से शुरू होने वाली हर घर तिरंगा यात्रा के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि हर बूथ, हर घर, हर दुकान में तिरंगा फहराया जाए। उन्होंने पार्टी और संगठनों की आगामी बैठकों को लेकर भी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, जिला संयोजक वीरेंद्र शाह, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, कार्यकारिणी सदस्य ललित पंत, वीरेंद्र बोहरा, मनोज सामंत, जिला महामंत्री दीपक कार्की आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!