न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। राज्य की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में मिली जीत से गदगद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सिल्थाम में आतिशबाजी और मिष्ठान वितरित कर जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी ने कहा कि कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास तेजी से बढ़ रहा है। इसी का परिणाम है कि कांग्रेस दो उपचुनाव में विजयी हुई है।वहां इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, मनोज ओझा, अनिल माहरा, दीपक लुठी, अभिषेक बोहरा, निशित उप्रेती, जावेद खान, पदमा बिष्ट, गिरीश भट्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!