न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट पुलिस ने विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज गंगोलीहाट में जागरुकता अभियान चलाकर नशा मुक्ति, साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में उप निरीक्षक गणेश जोशी ने छात्र-छात्राओं को संकल्प अखंड, नशा मुक्त हो अपना उत्तराखंड, बाल भिक्षावृत्ति, महिला अपराध, मानव तस्करी, बालश्रम, महिला संबंधी कानून, उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति एप की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साइबर हेल्पलाइन नंबर- 1930, सीएम हेल्पलाइन नंबर 1905 की जानकारी दी।

error: Content is protected !!