न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। उत्तराखंड कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ पिथौरागढ़ का वार्षिक अधिवेशन मंगलवार को संपन्न हुआ। अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें कमल किशोर पांडे को अध्यक्ष प्रेमचंद जोशी को महासचिव सुरेश भट्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल जोशी को उपाध्यक्ष नीरज पंत को कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश पांडे को संप्रेक्षक महेंद्र भंडारी को संगठन मंत्री मदन मोहन जोशी को सांस्कृतिक सचिव मनीषा चंद रेखा बोरा को सांस्कृतिक एवं क्रीडा मंत्री देवेश पांडे को सूचना प्रचार मंत्री चुना गया। नवगठित कार्यकारिणी ने पूर्व अध्यक्ष पीएस डीनिया को सलाहकार और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महिमन जोशी को संरक्षक का दायित्व सौंपा।

error: Content is protected !!