न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। नगर के समाजसेवी प्रकाश जोशी ने आगामी नगर पालिका चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से अध्यक्ष पद की दावेदारी की है। उन्होंने सोमवार को भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी को अपना आवेदन सौंपा, उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए है। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने के साथ उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य किया है।इस आधार पर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए उनका दावा बनता है। उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें प्रत्याशी बनाती है तो वह पार्टी के विश्वास को टूटने नहीं देंगे।

error: Content is protected !!