न्यूज आईएन

खटीमा/ पिथौरागढ़। क्षेत्र के हाल निवास कंजाबाग की रितु जोशी को दिवा प्लैनेट मैगजीन की ओर से एशिया की टॉप 100 महिला इन्फ्लुएंसर पुरस्कार 2024 से नवाजा गया। रितु को ये अवॉर्ड बेस्ट मॉडल और इवेंट ऑर्गेनाइजर की कैटेगरी में मिला है। रितु मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के सिलौनी निवासी हैं।

बता दें हाल ही में रितु को दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय देवभूमि आइकन अवार्ड 2024 से नवाजा गया था, जो कि बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री पूनम झावर के द्वारा दिया गया। इसके साथ-साथ रितु अनेक बड़े अवॉर्ड्स से भी नवाजा जा चुका है। जिनमे इंडिया प्राउड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की तरफ से मॉडलिंग श्रेणी में भारत गौरव सम्मान,15 अगस्त को इंडिया स्टार बुक ऑफ रिकॉर्ड की तरफ से इंडिया स्टार इंडिपेंडेंट अवॉर्ड समेत अनेक पुरस्कार शामिल हैं। इसके साथ ही उन्हें मिस पिथौरागढ़ 2018, मिस गढ़वाल 2019 फर्स्ट रनर अप, मिस नॉर्थ राइजिंग इंडिया 2019, मिस ग्लोरी ऑफ उत्तराखंड 2019 पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

मृदुल पांडेय

खटीमा।

error: Content is protected !!