न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। मूनाकोट के ग्राम पंचायत दोबांस के तोक बांस के ग्रामीणों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य खीमराज जोशी के नेतृत्व में रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के 77 साल बाद भी वह सड़क सुविधा से वंचित हैं। इससे क्षेत्र से लगातार पलायन बढ़ रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन पर ग्रामीणों की उपेक्षा का आरोप लगाया। यहां विष्णु जोशी, खीमानंद जोशी, टीकाराम, दिवाकर जोशी, सुरेश चंद्र, लोकमणि जोशी समेत कई लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!