न्यूज़ आई एन

बागेश्वर। बागेश्वर के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरे में जिला प्रशासन की ओर से सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें 270 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। यातायात प्रभारी सब इंस्पेक्टर जीवन सिंह सामंत ने सड़क सुरक्षा की जानकारी दी। पिथौरागढ़ के पर्वतारोही मनीष कसनियाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने अनुभव साझा किए। इस मौके पर ताइक्वांडो खिलाड़ी अंजलि, रेनू, भावना, जगदीश, चंदन, निमेश को सम्मानित किया गया। यहां डॉ. दीपा कुमारी, प्राचार्य डॉ भगवती नेगी, तनुजा खाती, तमन्ना कोठारी, प्रो. हेम चंद्र दुबे, डॉ. नेहा भाकुनी, प्रो. उमेश चंद्र, अजय बेरी, दीपक खेतवाल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!