न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। आध्यात्मिक योग आयुर्वेद की ज्ञान विज्ञान परंपरा को विश्व मंच पर स्थापित करने के लिए सेवाश्रम आध्यात्मिक संस्थान देशभर में आध्यात्मिक केंद्र स्थापित करने जा रहा है। संस्थान के आध्यात्मिक विभाग के विभागाध्यक्ष आचार्य आशुतोष दीक्षित ने जानकारी देते हुए कहा कि आध्यात्मिक आंदोलन संपूर्ण विश्व एवं राष्ट्र को आध्यात्मिक योग, आयुर्वेद पर शोध परक,अनुभूति परक सैद्धांतिक विधियों, योग साधनों द्वारा मानव जीवन के परम लक्ष्य आत्म दर्शन की ओर प्रेरित करने का एक जन जागृति आंदोलन है। संस्थान के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश जोशी ने उत्तराखंड के लोगों से आध्यात्मिक आंदोलन में समर्थन और सहयोग की अपील की है। इस आंदोलन का शुभारंभ आठ मार्च को महाशिवरात्रि पर्व से होगा। आश्रम के अध्यक्ष आचार्य विजय प्रकाश जोशी ने कहा कि देवभूमि पिथौरागढ़ से शुरू होने वाले इस आंदोलन में अधिक से अधिक लोग पहुंचकर अध्यात्म मार्ग की ओर बढ़ने का शुभ अवसर प्राप्त करें। आंदोलन का शुभारंभ डॉ. स्वामी गुरुकुलानंद कच्चाहारी महाराज करेंगे। योग विभाग के विभागाध्यक्ष रघुवर दत्त कापड़ी ने लोगों से इस मुहिम में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया है।

error: Content is protected !!