न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित डॉक्टर ललित पंत का जिला पंचायत सभागार में नागरिक अभिनंदन किया गया। हाल ही में उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी पुस्तक अजपथों से हिमशिखरों तक के लिए उत्तराखंड गौरव सम्मान दिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरारा ने डॉक्टर पंत के साहित्य कर्म की प्रशंसा की। विशिष्ठ अतिथि महेंद्र माहरा ने कहा कि डॉक्टर पंत ने अपनी लेखनी से सीमांत जिले को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर बार संघ अध्यक्ष मोहन चंद भट्ट दिनेश चंद्र भट्ट ललित खत्री डॉक्टर प्रमोद क्षोत्रिय महेश पुनेठा किशोर पाटनी चिंतामणि जोशी मोहन चंद्र जोशी किशन भाटिया हेम जोशी प्रोफेसर रेखा रजनी जोशी आभा पंत शहजादी गौसिया तारा भट्ट आदि मौजूद रहे। संचालन भास्करानंद जोशी और पुष्कर दत्त जोशी ने संयुक्त रूप से किया।

error: Content is protected !!