न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के लिंठ्यूड़ा वार्ड में पिछले वर्ष 22 जुलाई को आपदा की भेंट चढ़े एक रास्ते के कारण 87 वर्षीय वृद्ध पूर्व सैनिक आन सिंह खोलिया को घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है। जिलाधिकारी के आदेश देने के बावजूद भी रास्ता नहीं बनाया गया। गिरे हुए रास्ते से पूर्व सैनिक के मकान को भी क्षति होने का अंदेशा है। मकान में दरार आ गई है। पूर्व सैनिक संगठन के प्रतिनिधियों ने आन सिंह के घर पहुंच जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र सार्थक प्रयास नहीं किए तो वह लोग आवाज बुलंद करेंगे। यहां शेर सिंह शाही, लक्ष्मण सिंह देऊपा, गिरधर सिह खनका, धरम सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!