न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव अब नजदीक है एक पखवाड़े के भीतर आचार संहिता लागू हो सकती है। इसी के साथ भाजपा और कांग्रेस के दावेदारों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। सांसद अजय टम्टा पिछले 10 वर्षों से अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं इस बार पार्टी उन्हें मैदान में उतारेगी या उनकी जगह कोई नया चेहरा भाजपा का प्रत्याशी होगा यह अभी तक नहीं हुआ है। भाजपा देशभर में कई सीटों पर नए प्रत्याशियों को मैदान में उतार रही है। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के प्रत्याशी होने की चर्चाएं जोरों पर है। पिछले दिनों रेखा आर्य पूरे अल्मोडा संसदीय सीट का गहन भ्रमण कर चुकी है। रविवार को भाजपा प्रत्याशी का नाम घोषित हो जाने की उम्मीद है। पार्टी ने जिले की चारों विधानसभाओं के लिए संयोजक और प्रभारी की तैनाती कर दी है। वर्तमान विधायक पूर्व विधायकों को संयोजकों का दायित्व दिया गया है।

error: Content is protected !!