न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जाजरदेवल पुलिस ने दिगांश रोड पर एक दुकान संचालक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। कोतवाली पिथौरागढ़ के एसआई वसंत पंत ने सिल्थाम ढाबे में ढाबा संचालक को अवैध शराब परोसते दबोचा। जिले में यातायात और मिशन मर्यादा के उल्लंघन पर 96 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

error: Content is protected !!