न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। आशा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को मुनस्यारी में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और अतिथियों ने किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव कुमार ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। आशाओं ने अपनी समस्याएं रखी। मार्च 2023 में आयोजित आशा सर्टिफिकेशन परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली मंजू धामी और रेशमा कलोनी को अतिथियों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. कविता जंगपांगी ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के लिए बूथ कर्मियों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक समन्वयक गंभीर सिंह मेहता ने किया।

error: Content is protected !!