न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर जीत सिंह ज्याला ने ध्वाजारोहण कर किया। प्राचार्य भुवन चंद जोशी ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षक कृपा शंकर ने छात्रों को संविधान निर्माण की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किए गए। शिक्षक अशोक ओझा ने संविधान की राह पर चलने का आह्वान करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन हेमंती नितवाल, जीवन कुमार एवं मनोज क्वीरियाल ने किया।

error: Content is protected !!