न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। जौहार सहयोग निधि का वार्षिक अधिवेशन अल्मोड़ा में संपन्न हुआ अधिवेशन में संगठन के क्रियाकलापों पर चर्चा के साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। त्रिलोक सिंह बृजवाल को अध्यक्ष, करन सिंह मर्तोलिया, पूरन सिंह पांगती, इंदिरा गनघरिया को उपाध्यक्ष, जौहार सिंह गनघरिया को सचिव, दिग्विजय सिंह रावत, दिनेश सिंह मर्तोलिया को उपसचिव, प्रहलाद सिंह जंगपांगी को कोषाध्यक्ष, गोकर्ण सिंह पांगती को सह कोषाध्यक्ष बेनी सिंह बरफाल को ऑडिटर का दायित्व दिया गया कार्यकारिणी में 10 लोगों को शामिल किया गया। इसके अलावा देवेंद्र सिंह धर्मसत्तू, मोहन सिंह मर्तोलिया, भगवान सिंह रावत, सत्यवान सिंह जंगपांगी को निदेशक की जिम्मेदारी दी गई। अधिवेशन की शुरुआत पूर्व अध्यक्ष उत्तम सिंह जंगपांगी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई।

error: Content is protected !!