न्यूज़ इंडो नेपाल

चंपावत। चंपावत एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। थाना पाटी के कनवाड़ बैण्ड, देवीधूरा क्षेत्र से एसओजी, एएनटीएफ और पुलिस ने दीवान गिरी निवासी ग्राम चकडिया को 3.17 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पाटी थाने में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। चंपावत पुलिस ने वर्ष 2023 में 21 आरोपियों के कब्जे से 28.107 किलोग्राम चरस बरामद की। साथ ही 65 आरोपियों के कब्जे से 1200.96 ग्राम स्मैक और एक आरोपी के कब्जे से 292.55 ग्राम अफीम बरामद की गयी।

error: Content is protected !!